The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रेलवे ने तीन एक्सप्रेस गाड़ियों में बढ़ाए एक्सट्रा कोच,पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए तीन जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अस्थाई एक्सट्रा कोच की सुविधा उपलब्ध कराई है। दरअसल, ट्रेनों में यात्रियों की डिमांड और बर्थ नहीं मिलने के कारण रेलवे ने यह व्यवस्था की है।

इन गाड़ियों में उपलब्ध रहेगी एक्सट्रा कोच

गाड़ी संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक और अमृतसर से 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।

गाड़ी संख्या 18203/18204 दुर्ग-कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 17 व 19 अप्रैल और कानपुर से 18 व 20 अप्रैल को उपलब्ध रहेगी ।

गाड़ी संख्या 22647/22648 कोरबा-कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से दिनांक 16 अप्रैल और कोचुवेली से दिनांक 21 अप्रैल को उपलब्ध रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor