Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चोर ने बुजुर्ग महिला और उसके पालतू बिल्ली को मौत के घाट उतारा ,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


कोरबा । जिले में चोर ने एक बुजुर्ग महिला और उसके पालतू बिल्ली को मौत के घाट उतार दिया। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।
आरोपी ने वृद्धा के गहने लूटकर उसकी हत्या कर दी। बुजुर्ग बंधन कुंवर 60 वर्ष के शव पर गला घोंटने के निशान हैं ,वह घर में अकेली रहती थी। उसके पति गुहाराम सोनी की मौत 9 साल पहले ही हो चुकी है। वहीं इनकी कोई संतान भी नहीं थी। अकेले हो जाने के बाद महिला ने एक बिल्ली पाल रखी थी, जब शुक्रवार को बंधन कुंवर के घर का दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कुछ आवाज नहीं तब आयी ,पड़ोसी ने दरवाजे को धक्का दिया तो वो खुल गया। घर के अंदर जाने पर बुजुर्ग बंधन कुंवर की लाश बिस्तर पर पड़ी थी, वहीं जमीन पर पालतू बिल्ली का शव भी पड़ा हुआ था। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पाली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे। आरोपी को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि बर्तन और सोने का मंगलसूत्र चोरी हुआ है। आशंका है कि गांव के ही किसी आदमी का ये काम है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि बिल्ली अपनी मालकिन को बचाने के लिए आई होगी, इसलिए आरोपी ने डंडे से पीटकर उसे भी मार डाला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor