The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


जांजगीर–चांपा में एक मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। युवती बोल और सुन भी नहीं सकती है। उसने इशारों से पहचान की तो आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय आश्रित गांव निवासी 28 साल की युवती मानसिक रूप से विकलांग है। वह बोल और सुन भी नहीं सकती है। शुक्रवार शाम युवती घर से अकेले निकली थी। जब वह घर लौटी तो सारे कपड़े बिखरे हुए थे और रो रही थी। इस पर परिजनों ने पूछा तो युवती ने दुष्कर्म की बात इशारों से बताई।इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने गांव के ही निवासी आरोपी गंगाराम जांगड़े (46) को गिरफ्तार कर लिया। युवती का मेडिकल कराया गया है। इसमें उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor