The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedChhattisgarhCrime

ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे ,15 किलो गांजा जप्त

Spread the love

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में बैठे दो लोग को गिरफ्तार कर पुलिस ने 15 किलो गांजा जप्त किया है। दोनों गांजा तस्कर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पार्किंग नंबर 6 में बैठे दो लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों गिरफ्तार कर तलाशी लिया । इस दौरान दोनों आरोपियों के पास रखे बैग से तलाशी के दौरान 15 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत ₹75000 बताई जा रही है। दोनों पूछताछ करने पर आरोपियों अपना नाम विशाल रैकवार पिता पप्पू रैकवार 19 वर्ष निवासी भील खेड़ी विदिशा मध्य प्रदेश तथा नितिन अहिरवार 20 वर्ष पिता दयाराम अहिरवार निवासी अहमदपुर रोड एकता कॉलोनी विदिशा विदिशा मध्य प्रदेश बताया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *