The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चोरी के चावल का परिवहन करते युवक गिरफ्तार,पुलिस ने चावल से भरे माजदा को किया जब्त

Spread the love

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने चोरी के चावल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने माजदा जब्त कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि 02 दिसंबर की रात सूचना मिली कि श्यामा पेट्रोल पंप के पास एक वाहन से चोरी के चावल का परिवहन किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। पूछताछ में चालक आशीष साहू पिता केजूराम साहू 26 वर्ष निवासी चांटीडीह टीम को गुमराह करने लगा। साथ ही वह चावल परिवहन के दस्तावेज भी नही दिखा पाया। चोरी के संदेह पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चावल से भरे माजदा को जब्त कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor