Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राजीव युवा मितान क्लब मेऊ ने कराया एकदिवसीय ग्राम स्तरीय खेल कूद का आयोजन

Spread the love


”सुरेश यादव की रिपोर्ट”
जांजगीर चांपा । आज राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत मेंऊ के द्वारा ग्राम स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत राजीव गांधी युवा मितान क्लब मेंऊ के द्वारा स्कूली बच्चे के लिए एक दिवसीय शाला स्तरीय कबड्डी, कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वि.वि.वि उच्च मा. विद्यालय मेंऊ एव शासकीय हाई स्कूल मेंऊभाठा के दोनों विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शासकीय हाई स्कूल मेंऊभाटा के लड़कों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किये वही विविवि उच्च मा विद्यालय मेउ के लड़कियों ने प्रथम स्थान वही कैरम में लड़कों के द्वारा शानदार खेल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किये। दोनों टीमो को राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा ट्राफी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के कबड्डी व कैरम टीम के सभी खिलाड़ियों को विशेष योगदान रहा राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष श्री विजय यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल शिक्षा समाजिक ओर संस्कृतिक क्षेत्र में सुधार के उद्देश्य से राजीव युवा निदान क्लब योजना का संचालित किया जा रहा है हमारा संगठन निश्चित रूप से उसे पूरा करने का प्रयास करेगा इसके साथ ही उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में दोनों विद्यालयों के टीम के सभी खिलाड़ियों और राजीव युवा मितान क्लब मेंऊ के उपाध्यक्ष अवधेश साहू जी, कोषाध्यक्ष कर्णकुमार साहू जी, सचिव आदित्य पात्रे जी, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू जी, संयुक्त सचिव राजेश साहू जी, रोहित निर्मकर जी, शंकर धीवर जी एव समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor