The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोबरा बटालियन के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुरकापाल कैंप में पदस्थ कोबरा बटालियन 206 के इंस्पेक्टर ने कैम्प के शौचालय में अपने ही गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना 30 दिसंबर की देर रात की बताई जा रही है। जवान नागालैंड के दीमापुर का निवासी है। इंस्पेक्टर वालंगन की बुरकापाल कैंप में तैनाती 3 हफ्ते पहले ही हुई थी। इंस्पेक्टर वालंगन ने 37 सीआरपीएफ बटालियन से कोबरा-206 में बीते 7 दिसंबर को ही ज्वाइन किया था। बहरहाल पुलिस ने तमाम औपचारिकताएं पूरी कर शव उनके गृह ग्राम भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *