The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस मुखबिरी की शंका के चलते युवक की हत्या

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

(संशोधित)राजनांदगांव । ओन्धी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के संदेह में 30 साल के युवक को घर से उठाकर हत्या कर दी। घटना आज सुबह चार बजे पेंदोड़ी ग्राम पंचायत के निडेली गांव की है। युवक तिजुराम बोगा का शव सुबह 6 बजे गांव के बाहर भर्री में देखा गया जिसकी सूचना औंधी थाने में दी गई।
मृतक की पत्नी उर्मिला बोगा ने बताया की करीब 4 बजे पांच नक्सली पहुंचे और घर का दरवाजा खटखटाया। तिजु के निकलते ही उसे अपने साथ ले गये। इसी दौरान तिजुराम की पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो नक्सलियों ने उसे धक्का दे घर के भीतर कर बाहर न निकलने की धमकी दी। नक्सलियों ने तिजु को घर से कुछ दूर ले जाने के बाद हत्या कर दी। सुबह उसकी पत्नी ने ग्रामीणों को सूचना दी कि चार बजे से उनके पति को कुछ लोगो ने घर से उठा ले गए है।जिसके बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की पर गांव से लगे भर्री में तिजु का शव देखा और इसकी सूचना औंधी पुलिस को दी। इधर घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं नक्सलियों द्वारा ख़ौफ़ फैलाना भी इस घटना का मकसद माना जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *