The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक,भड़काऊ एवं अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी गिरप्तार

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

खैरागढ़ । सोशल मिडिया मानिटरिंग सेल राजनांदगांव द्धारा सोशल मिडिया के निगरानी पर पाया गया कि व्हाट्सएप ग्रुप ‘हिन्दु जन सेवा संगठन’ में मोबाइल नंबर धारक व्यक्ति रवि भांडेकर द्धारा मुस्लिम धर्म के विरुद्ध पत्तिजनक,भड़काऊ एवं अश्लील मैसेज पोस्ट की गई है,जिसकी संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में थाना खैरागढ़ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मोबाइल न. के धारक राजु भांडेकर पिता स्व. भैयालाल भांडेकर उम्र 54 साल निवासी वार्ड न. 01 पिपरिया थाना खैरागढ़ के विरुद्ध धारा 151,107,116(3) जा.फौ. के तहत कार्यवाही करते हुए एसडीएम खैरागढ़ के समक्ष पेश किया गया जिसे उप जेल सलोनी भेजा गया। सभी सोशल मिडिया पर ‘सोसल मीडिया मानिटरिंग सेल’ जिला राजनांदगांव तथा समस्त थाना चैकियों द्धारा सतत निगरानी रखी जा रही है।किसी भी प्रकार से भड़काऊ,अश्लील व धार्मिक भावनाओ पर ठेस पहुचाने वाला मेसेज पोस्ट करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *