The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

हाईकोर्ट ने हिजाब विवाद मामले में फैसला आने तक स्कूल-कॉलेज में धार्मिक कपड़े पहनने पर लगाई रोक

Spread the love

THEPOPATLAL कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद को लेकर हाईकोर्ट में लगातार तीसरे दिन सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला आने तक स्कूल-कॉलेज में धार्मिक कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा- हम जल्द से जल्द फैसला सुनाएंगे, लेकिन शांति कायम करना जरूरी है। कोर्ट इस मामले में सोमवार को अगली सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पहले कहा कि हम देखेंगे कि हिजाब पहनना मौलिक अधिकार है या नहीं। इसके बाद मीडिया को निर्देश दिए कि वह अदालत की मौखिक कार्यवाही की रिपोर्टिंग न करे, बल्कि फाइनल ऑर्डर आने तक इंतजार करे। यह मामला बुधवार को हाईकोर्ट की बड़ी बेंच को रेफर किया गया था। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी, जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित और जस्टिस जेएम खाजी की पीठ कर रही है।बुधवार को कोर्ट की कार्यवाही शुरू होते ही छात्राओं के वकील संजय हेगड़े ने कहा कि यह मामला धार्मिक आस्था, लड़कियों की शिक्षा और सरकार के कानून से जुड़ा हुआ है। इसके बाद कोर्ट में इस मामले को लेकर लंबी बहस हुई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *