The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

अब आरा रेलवे स्टेशन की सूरत जल्द ही बदली नजर आएगी

Spread the love

पटना।पूर्व मध्य रेलवे के आरा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर तैयार हो गया है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण आदि शामिल हैं। आगामी 17 अप्रैल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्लेटफॉर्म चार का लोकार्पण होगा। यहां अत्याधुनिक पैनल रूम का शुभारंभ हो गया है। प्लेटफॉर्म चार से ट्रेन परिचालन का शुभारंभ भी होगा। इससे अब ट्रेनों को आरा आउटर पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बक्सर से लौटते समय डीआरएम ने गुरुवार को उद्घाटन से पूर्व जंक्शन का जायजा लिया। प्लेटफॉर्म चार पर अनारक्षित टिकट बुकिंग काउन्टर, वीआईपी रूम, लेडीज व जेंट्स वेटिंग रूम तैयार किया गया है। वहीं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पैनल रूम का निर्माण किया गया है। अब रेलवे स्टेशन की सूरत जल्द ही बदली नजर आएगी। रेलवे विभाग की ओर से स्टेशन का विस्तार करते हुए पटरी, ट्रैक, प्लेटफार्मों का विस्तार एवं ऊंचीकरण, एस्कलेटर व सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था की गयी है। वाशिंग पिट भी तैयार होने को है। पूर्वी गुमटी पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण, यात्री शेड, पानी पीने के लिए टोटियां लगाने का कार्य भी हो रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor