The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़

Spread the love

रायगढ़ /रायपुर। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार 15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचे है। रायगढ़ जिले में उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग 4 दिनों तक होनी है। फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा पहले ही रायगढ़ पहुंच चुकी हैं। अभिनेता अक्षय कुमार साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु की रीमेक की शूटिंग छत्तीसगढ़ में करेंगे। नेशनल अवॉर्ड विनिंग तमिल फिल्म सोरारई पोटरु का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है, जिसमें मुख्य भूमिका अक्षय कुमार और एक्ट्रेस राधिका मदान निभाएंगी। शुक्रवार को शूटिंग करने 40 लोगों की टीम रायगढ़ पहुंच चुकी है।
अक्षय कुमार के रायगढ़ आने की सूचना पर उनके फैंस एयरपोर्ट पहुंच गए। एयरस्ट्रीप के आसपास भारी भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें होटल पहुंचाया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है। जिंदल एयर स्ट्रीप पर एयरक्राफ्ट के दृश्यों और लोकेशंस की शूटिंग होनी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *