The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सिरगिट्टी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। पुलिस ने बस स्टैंड के पास ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे युवक को पकड़ा है। उसके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। आरोपी युवक यूपी से ब्राउन शुगर लेकर आया था। सिरगिट्टी पुलिस ने यह कार्रवाई किया है। पुलिस ने उसके पास से कागज के छोटे 9 पुड़ियों और 3 पालिथिन में 15 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया। जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी के पास से 20 हजार नकद भी जब्त हुआ है। पूछताछ में उसने उत्तरप्रदेश से ब्राउन शुगर लाने की बात कही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *