The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लक्ष्मण झूला पूर्णता की ओर शीघ्र होंगे लोकार्पण

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित मांग त्रिवेणी संगम पर बनने वाले लक्ष्मण झूला का काम लगभग पूर्णता की ओर है। कमानी अब ऊपर चढ़ गए हैं इसे देखकर लोग प्रफुल्लित हो रहे हैं। अधिकारियों की माने तो माघ पूर्णिमा 16 फरवरी को यह लक्ष्मण झूला जनता को समर्पित कर दिया जाएगा और लोकार्पण के साथ ही श्रद्धालुगण आसानी के साथ लक्ष्मण झूला के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर एवं लोमस ऋषि आश्रम आसानी से बरसात काल में भी पहुंच पाएंगे। उल्लेखनीय है कि बाढ़ के समय कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पहुंच पाना असंभव हो जाता है जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने लक्ष्मण झूला बनाया है। इसके बनने से त्रिवेणी संगम की शोभा बढ़ गई है और लोग इन्हें देख कर सेल्फी लेने से नहीं चूक रहे हैं। बताया गया कि 34 करोड़ की लागत से इसका निर्माण सन 2017 में शुरू हुआ था और 2022 में बनकर तैयार हुआ है अर्थात 5 वर्ष के अंतराल में यह पूर्णता की ओर है। इस सस्पेंशन ब्रिज की लंबाई 600 मीटर तथा चौड़ाई 3.75 मीटर है। नदी तल से झूले की ऊंचाई 10 मीटर है। जल संसाधन विभाग रायपुर के देखरेख में यह कार्य जारी है।विभाग के कार्यपालन यंत्री एमआर बर्मन ने बताया कि झूला का काम लगभग पूर्णता की ओर है। कुछ काम बचा हुआ है जिन्हें एक-दो दिन में पूर्ण कर लिया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor