The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

टूलकिट मामले में रमन सिंह-संबित पात्रा को राहत ,सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की अपील सुनने से किया इनकार

Spread the love


रायपुर । कांग्रेस टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को थोड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की अपील सुनने से इनकार कर दिया है। इस अपील में सरकार ने टूलकिट मामले की जांच रोकने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी। कोर्ट ने कहा, हम उच्च न्यायालय से इसके शीघ्र निस्तारण का आग्रह करते हैं। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एनवी रमना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और हिमा कोहली की बेंच में हुई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor