The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस अधीक्षक कोरबा ने डायल 112 के कर्मचारियों का लिया मीटिंग,रिस्पांस टाइम कम रखने के दिए निर्देश,ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक कार्य करने की दी सलाह

Spread the love
“बी एन यदाव की रिपोर्ट”

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल के द्वारा आज पुलिस लाइन सभागार में डायल 112 के कर्मचारियों का मीटिंग लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। मीटिंग में भोजराम पटेल ने डायल 112 के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि डायल 112 के कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे हैं,इसी तरह भविष्य में भी अच्छा कार्य करते रहें । घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रिस्पांस टाइम को कम से कम रखने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया जा सकता है।उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान जहां कहीं भी जरूरतमंद व्यक्ति या कोई पीड़ित दिखे उसकी जहां तक हो सके सहायता करें। इस मीटिंग में पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,आर आई अनथ राम एवं सूबेदार भुनेश्वर कश्यप सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *