The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चोरी की सरिया बेचने घूम रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा,पिकअप वाहन सहित लगभग एक टन लोहे का एंगल सरिया जब्त

Spread the love
“बी एन यदाव की रिपोर्ट”

कोरबा । शुक्रवार सुबह बालको पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 12 बी.डी. 7554 में लोहे का सरिया (छड़) को बेचने के फिराक में घूम रहा है कि सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम के द्वारा घेराबंदी कर रिस्दा रोड में पिकअप वाहन को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा तथा उक्त सरिया का बिल दिखाने को कहने पर बिल नही होना बताया। जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनांक 09-10/02/2022 के दरमियानी रात हर्षिता ट्रेडर्स सक्ती से चोरी करना बताया । आरोपी को पिकअप वाहन सहित थाना बालको लाकर पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल व अति पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को अवगत कराया गया । प्राप्त दिशानिर्देश एवम् नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में आरोपी के विरूद्ध धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया । आरोपी को रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। थाना सक्ती से सम्पर्क कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रातः पुलिस पेट्रोलिंग में तैनात सउनि आजूराम खुशराम ,आरक्षक अनिल साहू, शत्रुहन बंजारे व संजीव सिंह को नकद ईनाम देने की घोषणा किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *