The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन सख्त,लगातार कार्यवाही जारी

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। जिलाधीश के निर्देशन मे एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय अरुण वर्मा के मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र ग्राम मोतीपुर के भूमिस्वामी रामजी पिता तीजूराम की भूमि खसरा नंबर 51/3, 51/21, 51/22 कुल रकबा 1.05 एकड़ पर अवैध प्लॉटिंग करने की प्राप्त शिकायतों पर आज तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, नगर निगम के सहायक अभियंता संदीप तिवारी तथा ग्राम /नगर निवेश के सहायक संचालक सूर्यभान सिंह की संयुक्त टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से बनाए गये मुरूम युक्त रोड रास्ता, आदि को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई। साथ ही तोड़े गए मुरूम युक्त रोड रास्ता से मिले मुरूम को जब्त कर नगर निगम द्वारा अपने कब्जे में लेने की भी कार्यवाही की गई। इस कार्य में आए लागत राशि की संबंधित भूमि स्वामी से वसूली हेतु नोटिस भी जारी की जा रही है।तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने बताया की कलेक्टर एवं SDM के निर्देशन अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ये कार्यवाही निरंतर चलेगी। किसी भी अवैध प्लॉटिंग वाले को बख्शा नहीं जाएगा। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी अवैध प्लॉट पर सख्ती से कार्यवाही की जावेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor