The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

13 फरवरी को शहर में होगा विराट साहित्यिक आयोजन,कवि संतोष सोनकर एवं डॉ.मुन्नालाल देवदास समेत 40 विभूति होंगे सम्मानित

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । साहित्यिक नगरी में मांघी पुन्नी मेला के पहले विराट साहित्यिक आयोजन राजधानी की सक्रिय सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम रविवार 13 फरवरी को अपराहन 1:00 बजे शहर के मंगल भवन सांस्कृतिक मंच में किया जाएगा जिसमें जिला के अलावा प्रदेश के कवि साहित्यकार एवं रचना धर्मी उपस्थित होंगे। आयोजन समिति के तुकाराम कंसारी एवं राजेश पराते ने बताया कि इस साहित्यिक महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति अर्जित करने वाले 40 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इनका चयन पत्रकारिता गायन वादन साहित्य ,कला व संस्कृति तथा रंगोली आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से संत कवि पवन दीवान स्मृति साहित्य सम्मान 2022 लोकप्रिय युवा कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर मंडल तथा माता कौशल्या सेवा सम्मान 2022 राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक एवं साहित्यकार मुन्नालाल देवदास को दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ परदेशी राम वर्मा होंगे। अध्यक्षता नगर पंचायत के अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंह साहू, हिंदी साहित्य भारती गरियाबंद के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल देवदास, हास्य कवि काशीपुरी कुंदन होंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *