The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विभिन्न पदों पर परीक्षा का आयोजन रविवार को

Spread the love

रायपुर । रविवार को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विभिन्न पदों पर परीक्षा आयोजित किया है। इसमें राज्यभर के 1.30 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। रायपुर में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई,संयुक्त कलेक्टर निधि साहू समेत अन्य अधिकारी को जिम्मेदारी मिली है। इस बार डिप्टी कलेक्टर के 15 और डीएससी के 30 पदों समेत विभिन्न प्रशासनिक 171 पदों के लिए परीक्षा होने जा रही है। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा की तारीख 13 फरवरी को तय की है। इस दिन दो सत्रों में परीक्षा आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगा। वहीं मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 मई को आयोजित की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *