The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

UCC लागू होने के बाद इंदौर में दिखी एकजुटता, CM का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर पहुंचे, जहां देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के प्रतिनिधि एक साथ मौजूद रहे और उन्होंने पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों की एकजुट मौजूदगी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता केवल एक कानून नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि UCC लागू करने से पहले प्रदेश सरकार ने व्यापक जनसंवाद किया और लाखों सुझावों के अध्ययन के बाद कानून को अंतिम रूप दिया गया। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समान कानून लोकतंत्र की मूल भावना है और इससे सभी नागरिकों के अधिकारों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने इंदौर के विकास कार्यों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि शहर स्वच्छता के साथ आधुनिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा का केंद्र बन रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor