The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई रूपा गांगुली

Spread the love

प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री रूपा गांगुली गुरुवार तड़के उज्जैन पहुंचीं और सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने करीब दो घंटे तक नदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान अभिनेत्री भक्ति में लीन नजर आईं। दर्शन के बाद उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। भस्म आरती के पश्चात रूपा गांगुली ने चांदी द्वार से पुजारी के माध्यम से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, बाबा महाकाल की कृपा से हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मन विचलित होता है, वह बाबा महाकाल के दरबार में आकर शांति महसूस करती हैं। भस्म आरती में शामिल होने का अनुभव बेहद अद्भुत है, जिसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *