The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

Spread the love

कोंडागांव। जिले में ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई ​है। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटी से सुरेंद्र नेताम पुत्र लालू राम 26 वर्ष निवासी केरावाही और राज कुमार नेताम पुत्र जंगलू 18 वर्ष निवासी केरावाही स्थित अपने घर से शनिवार को मर्दापाल की ओर जा रहे थे। उसी दौरान तकरीबन 10:30 बजे ग्राम संबलपुर के पास बोरवेल वाहन की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सुरेंद्र नेताम बिजली वायरिंग का कार्य करता था जो अपने साथी को लेकर वायरिंग कार्य के सिलसिले में मर्दापाल की ओर जा रहा था। उसी दौरान ग्राम संबलपुर के पास सड़क हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उनके पास से मिले मोबाइल से परिवार के लोगों को सूचना दी। हादसे के बाद बोलबेल वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बोरवेल वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की विवेचना में जुटी है। सड़क हादसे में एक साथ एक ही मोहल्ले के दो युवकों की मौत के बाद परिवार के लोगों के करुण चित्कार से केरावाही पुजारीपारा का माहौल गमगीन हो गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor