The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अनियंत्रित एंबुलेंस पेड़ से टकराई एक की मौत एक घायल

Spread the love

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के पूरे परखच्चे उड़ गए हैं। जिससे एंबुलेंस में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एंबुलेंस का चालक भी घायल है। जिसे पैर समते शरीर के कुछ अंगों में चोटें आई हैं। हादसा गुरुवार-शुक्रवार की देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि जो युवक एंबुलेंस चला रहा था वो अस्पताल का प्यून है। जो प्रोफेशनल पायलट नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, गीदम अस्पताल में एक पेशेंट की तबियत अचानक बिगड़ी। जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन, अस्पताल में कोई प्रोफेशनल एंबुलेंस चालक नहीं है इस वजह से अस्पताल के प्यून को एंबुलेंस चलाने का जिम्मा दिया गया है। वहीं प्यून धर्मेश सेठिया ने अपने एक साथी मुकेश राम को भी साथ चलने को कहा। जिला अस्पताल में पेशेंट को छोड़कर जब वे लौट रहे थे तो इस बीच गीदम-दंतेवाड़ा मुख्यमार्ग में पोटाकेबिन कारली के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। एम्बूलेंस में बैठे मुकेश राम की मौके पर ही मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *