The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कुरूद पुलिस ने शराब दुकान के पास हुई शराब एवं पैसे लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। प्रार्थी खेम लाल साहू पिता मोहन लाल साहू उम्र 25 वर्ष ,साकिन नवागांव उमरदा कुरुद के द्वारा 12 जनवरी को रिपोर्ट किया गया की कुरूद के देशी शराब भट्ठी में प्रार्थी शराब लेने गया था ,जहाँ दो पौवा प्लेन देशी शराब और हाथ में पैसा 350 रुपये लेकर आ रहा था उसी समय कुरूद का उत्तम साहू ने प्रार्थी के शराब के दो पौवा एवं हाथ में रखे 350 रूपये को छिन लिया। प्रार्थी के द्वारा शराब और पैसे मांगने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देकर कॉलर खिचकर गिरा दिया और जेब में रखे 5000 रूपये को भी निकालकर भाग गया। रिपोर्ट पर थाना कुरूद में धारा 394,506 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक धमतरी के त्वरित कार्यवाही के निर्देशन पर थाना प्रभारी कुरुद उमेन्द्र टंडन द्वारा पता साजी के लिए टीम रवाना किया गया। जिस पर आरोपियों के पतासाजी कर आरोपी उत्तम साहू को दिनांक 13-01-2022 को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जिन्होंने दो देशी प्लेन शराब पौवा एवं 5350 लूट करना स्वीकार किया,जो लूट कर भागते समय नाली में फेंक दिया एवं 5110 रूपये को खाने पीने में खर्च होना बताया गया। जिसमें से बचा हुआ 240 गवाहों के समक्ष बरामद किया गया।01 उत्तम साहू पिता मोहन लाल साहू उम्र 19 वर्ष साकिन कॉलेज रोड संजय नगर कुरूद ।आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 17/2022 धारा 394,506 आईपीसी. पंजीबद्ध किया गया है। जिस पर आरोपी द्वारा लूट की गई 240/- रूपये गवाहों के समक्ष जप्त किया कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि.पी.एल. ध्रुव का विशेष योगदान रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *