The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

3 सगे भाइयों ने एक युवक की चाकू मारकर की हत्या,आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। रायपुर के बैजनाथ पारा इलाके में सोमवार की देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ये कांड बैजनाथ पारा के गर्ल्स स्कूल ग्राउंड में हुआ। यहां शादी की दावत चल रही थी। ताज नगर इलाके से यहां शादी में शामिल होने आए फारुख नाम के युवक को तीन सगे भाइयों ने मिलकर चाकू मार दिया और भाग गए। ये घटना तब हुई जब युवकों का एक झुंड डीजे की धुन पर डांस कर रहा था। चश्मदीदों ने बताया कि मेहमानों की भीड़ थी सभी खाने पीने में व्यस्त थे। अचानक लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई। कुछ लड़के गालियां देते, धमकाते हुए यहां से भाग गए। इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों आपस में सगे भाई हैं। मो इफ़्तिख़ार 22 वर्ष इसका छोटा भाई अहमद रजा 19 वर्ष और सबसे छोटा भाई अभी नाबालिग है। तीनों राजातालाब की नई बस्ती में रहते हैं। घटना के बाद भागे आरोपियों का पता पुलिस ने लगाकर तीनों को पकड़ लिया है, पूछताछ जारी है। आरोपियों ने कहा कि फारुख हमसे टकराया इसलिए गुस्से में उसे चाकू मार दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *