The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सेवा पखवाड़ा : मंडल महिला मोर्चा ने मातृत्व वंदना और गोद भराई के कार्यक्रम का किया आयोजन

Spread the love

कुरूद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारती जनता पार्टी के द्वारा सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज बुधवार को कुरूद मंडल के ग्राम नवागांव में मंडल महिला मोर्चा के द्वारा मातृत्व वंदना एवं गोद भराई का कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष जागृति साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें गर्भवती बहनों को सुहाग का सामान पौष्टिक आहार फल दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ बिथिका विश्वास सरपंच टीकेश साहू सोशल मीडिया प्रभारी गायत्री सोनी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख ममता सिन्हा धमतरी मंडल अध्यक्ष रितिका यादव कुरूद महामंत्री भूमिका सिन्हा मीडिया प्रभारी ममता साहू डॉली साहू विमला साहू प्रीति सुष्मिता कंवर रामेश्वरी साहू तीजिया कंवर भगवती साहू एवं गांव की गणमान्य बहनें उपस्थित रही।

“दीपक साहू की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *