The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिला प्रशासन ने नाईट कर्फ्यू हटाया,जिला प्रशासन ने आदेश किया जारी

Spread the love

बलरामपुर । कोरोना के मामले कम होने के बाद जिला प्रशासन ने नाईट कर्फ्यू खत्म कर दिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में रात 8 से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया था। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब इसे हटाने का फैसला किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे है। अलग-अलग जिलों से मिल रहे मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। बीतें 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 571 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं, 2081 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। जबकि पिछले 24 घंटे में 5 संक्रमितों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 6394 पर आ गया है। वहीं, वर्तमान में प्रदेश में अब पॉजिटिविटी रेट 1.73 प्रतिशत है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor