The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ग्राम कोटवार व पटवारी की मिलीभगत से पड़त भूमि पर बेची गई धान,ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजिम को दिया है शिकायत आवेदन

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। ग्रामीणों द्वारा एस डी एम राजिम को किए शिकायत में बताया है कि ग्राम पुरैना की कोटवार अनुसुईया बाई पति मंगलू देवदास को ग्राम पुरैना प ह नं 17 राजस्व निरीक्षक मंडल राजिम तहसील राजिम जिला गरियाबंद को शासन द्वारा सेवा भूमि के रूप में खसरा नंबर क्रमशः 381, 384, 435, 76/1 रकबा क्रमशः 1.62हेक्टेयर, 1.31हेक्टेयर, 0.18 हेक्टेयर, 0.63 हेक्टेयर कुल रकबा 3.74 हेक्टेयर अर्थात नौ एकड़ 35 डिसमिल जमीन प्रदान की गई है। खसरा नंबर 76/1 रकबा 0.63 हेक्टेयर में से 0.55 हेक्टेयर में पटवारी द्वारा किये गए गिरदावरी में धान बोना बताया गया है और खरीफ वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में 20 क्विंटल धान अनुसुईया बाई द्वारा बेची गई है। जबकि इस पूरे रकबा में धान ही नहीं बोया गया था। इस प्रकार कोटवार अनुसुईया बाई और पटवारी की मिलीभगत से गलत गिरदावरी प्रतिवेदन तैयार किया गया और शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है जिसके विरुद्ध कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है। शिकायत आवेदन में आवेदक ग्रामीणों रेखुराम साहू, संभु राम सेन, महेंद्र कुमार साहू, आनंद राम, लोमश साहू, शेखुराम साहू, नीलम साहू ने बताया कि ग्राम कोटवार अनुसुईया बाई ग्राम में मनमानी करते हुए अपने सेवा भूमि के अतिरिक्त शासकीय घास भूमि खसरा नंबर 377, 839, 375 पर भी कब्जा किया हुआ है और प्रत्येक पांच साल में पटवारी द्वारा सीमांकन कराकर अन्य किसानों के भूमि स्वामी की भूमि को अपने में मिलाकर किसानों से लड़ाई झगड़ा करती है। किसानों ने यह भी बताया कि प्राप्त सेवा भूमि करीब नौ एकड़ में से केवल साढ़े चार एकड़ जमीन में ही धान बोती है लेकिन 126 क्विंटल धान समर्थन मूल्य में बेची है जिसकी जांच कर कार्यवाही करने की आवश्यकता है। शिकायत आवेदन के साथ अनुसुईया बाई की भूमि और धान बेचे जाने की जानकारी संलग्न किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *