The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ब्रेकिंग(रायपुर)12 बोर्ड की परीक्षा 1 अप्रैल से व दसवीं की 4 अप्रैल से शुरु

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से सत्र 2021- 22 के लिए वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है । 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तक चलेगी। वही दसवीं बोर्ड की परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी।
राज्य ओपन स्कूल की ओर से इस बार दसवीं और बारहवीं दोनों ही बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले साल की तरह असाइनमेंट जारी किए गए थे, जिन्हें परीक्षा अध्ययन केंद्रों में जमा करना अनिवार्य है। टाइम टेबल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केंद्र से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अध्ययन केंद्रों की सूची ओपन स्कूल की वेबसाइट sos.cg.nic.in पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर ही परीक्षा के लिए टाइम टेबल भी अपलोड कर दिया गया है।
ओपन स्कूल में 10वीं-12वीं में इस बार एक लाख चार हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले साल इनकी संख्या एक लाख 32 हजार थी। इस बार 28 हजार परीक्षार्थी घट गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *