Monday, November 16, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार,3 लाख का गांजा जब्त

Spread the love

बस्तर। गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर के जरिए लगातार सूचना मिल रही थी,कि इस रास्ते से गांजा की तस्करी की जा रही है। जिस पर पुलिस ने टीम गठित कर नाकेबंदी किया। नाकेबंदी के दौरान वाहनों की जांच पड़ताल की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने छत्तीसगढ-उड़ीसा सीमा पर कार से 60 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख बताई जा रही है। साथ ही 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद पुलिस लगातार अवैध तस्करों के खिलाफ कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor