The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

NSA अजीत डोभाल के घर में सेंध लगाने की कोशिश,सुरक्षा घेरा तोड़ने की फिराक में पकड़ा गया युवक

Spread the love

THEPOPATLALदिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाके लुटियंस जोन में रहने वाले NSA अजीत डोभाल के घर में सेंध लगाने की कोशिश की गई। बुधवार सुबह एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़ने की फिराक में पकड़ा गया। जिसके बाद उसने कहा कि उसकी बॉडी में चिप लगी है और रिमोट से चलाया जा रहा है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम उससे पूछताछ कर रही है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कर्नाटक का रहने वाला है और किराए की कार चला रहा था। पुलिस के मुताबिक उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह गलती से गाड़ी लेकर लुटियंस जोन में पहुंचा था या फिर ये कोई बड़ी साजिश है।अजित डोभाल लुटियंस जोन के 5 जनपथ बंगले में रहते हैं। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल यहीं रहते थे। डोभाल के बंगले के पास ही कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बंगला भी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *