Tuesday, November 10, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एसपी ने राजिम माघी पुन्नी मेला ड्यूटी में लगे पुलिस जवानों के स्वास्थ्य के संबंध में हालचाल जाना,दिए ये निर्देश

Spread the love

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस कप्तान जे.आर.ठाकुर के द्वारा विभिन्न जिलों से आए पुलिस जवानों को मेला ड्यूटी के संबंध में किए ब्रीफ ड्यूटी ब्रीफिंग के दौरान पुलिस जवानों के स्वास्थ्य के संबंध में हालचाल पूछे एवं ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी खराबी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने हेतु कहा गया। मेला ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस जवानों को ड्यूटी के दौरान हमेशा मास्क पहनने एवं समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइजर करने को कड़े निर्देश दिए। इसी दौरान पुलिस कप्तान के द्वारा मेला के विभिन्न स्थलों का पैदल निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ मेला ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए जाने वाले पुलिस जवानों के ऊपर दंडात्मक करने हेतु निर्देश दिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor