The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क किनारे खड़े डंपर से तेज रफ्तार बाइक टकराई,दो की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

जशपुर/रायपुर। जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में 15 फरवरी की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रायपुर रेफर किया गया है। हादसे दो अलग-अलग हुए, लेकिन दोनों का कारण एक ही था। दोनों बाइक सवार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गए थे। जानकारी के मुताबिक, एक डंपर का एक्सेल टूट गया था। इसके कारण चालक ने उसे दुलदुला में ही सड़क किनारे खड़ा कर चला गया था। देर रात नोनियताला निवासी घनश्याम मांझी अपने दोस्त आकाश कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान डंपर से जा भिड़े। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों उछलकर दूर गिरे। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, एक अन्य बाइक सवार दानीपारा निवासी युवक डंफर से आ भिड़ा। पुलिस ने तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने घनश्याम मांझी और दानीपारा के युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक शादी से लौट रहे थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *