The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

केरल में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज के छात्रा चयनित

Spread the love

कोटा। अंतर सेक्टर महाविद्यालयीन कराते प्रतियोगिता में शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा की बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्रा दिप्ती-55 कि.ग्रा. वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर केरल में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। प्रतियोगिता का आयोजन डी.पी.विप्र कॉलेज बिलासपुर के खेल प्रांगण में हुआ जिसमें बिलासपुर व कोरबा सेक्टर के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाडियों ने भाग लिया। वही क्रीड़ा अधिकारी राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला वर्ग में दिप्ती,गौरी व कविता और पुरूष वर्ग में नील कुमार ने भाग लिया। कोटा के ग्रामीण अंचल के खिलाडियों ने हमेशा उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य बी.एल.काशी ने सभी खिलाडियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *