The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हिरणों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा

Spread the love

कोरिया। कोरिया जिले के गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व को टाइगर रिजर्व की मान्यता मिलने के बाद वहां वन्य जीवो की शिफ्टिंग की जा रही थी। इसी सिलसिले में शुक्रवार को रायपुर के नंदनवन से दो गाड़ियों में करीब 4 दर्जन हिरण कोरिया में शिफ्ट करने के लिए ले जाए जा रहे थे। बसंतपुर से नवागांव होते हुए भाड़ी जाने के रास्ते में बसंतपुर के पास हिरणों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलने पर डीएफओ दिनेश पटेल सहित गौरेला पेंड्रा के वन परीक्षेत्र अधिकारी पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल हिरणों से भरे वाहन को ठीक करके हिरणों को रेस्क्यू करने का काम किया गया। बताया जा रहा है कि सभी हिरण सुरक्षित हैं। जिस ग्रामीण के घर की बाड़ी में यह ट्रक पलटा था। उसको वन विभाग ने तात्कालिक राहत और मुआवजा राशि भी प्रदान करके संतुष्ट किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor