The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा तस्करी करते अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,करोड़ों का माल जब्त

Spread the love

कोंडागांव। कोंडागांव पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 650 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख बताई जा रही है। तस्करों ने तस्करी का नया तरीका आजमाया था, लेकिन पुलिस के सतर्कता के चलते आरोपी गिरफ्तार हो गए। एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा कि जिले में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।मिली जानकारी के मुताबीक मेटाडोर में जनरेटर के अंदर छूपाकर गांजे की तस्करी की जा रही थी। तस्करों के पास से पुलिस ने 650 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित किमत 1 करोड़ 30 लाख रूपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी सतबीर उर्फ गुर्जर निवाी ग्राम बनियानी कलानौर जिला रोहतक हरियाणा को गिरफतार किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *