The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रेल यात्री को चलती ट्रेन में आया हार्ट अटैक , ट्रेन रोककर एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

Spread the love


रायपुर । इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से रायपुर के मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन में स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई। मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने यात्री को मदद पहुंचाई। रेल यात्री को चलती ट्रेन में हार्ट अटैक आया. आनन-फानन में चेन पुलिंग की गई, ट्रेन रुकी तो एंबुलेंस के रास्ते पर मालगाड़ियां रोड़ा बन रही थी, फिर क्या था RPF ने मरीज की जान बचाने के लिए स्टेशन मास्टर से बात कर मालगाड़ियों को हटवाई, फिर मरीज को अस्पताल ले जाया गया।
दरअसल, इंटरसिटी एक्सप्रेस से अशोक अग्रवाल 62 वर्ष अपनी पत्नी के साथ मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन की चौकी प्रभारी तरुणा साहू, कॉन्स्टेबल सीके साहू ने यात्रियों की मदद की है।रायपुर से भुवनेश्वर के लिए निकला था. सोमवार की शाम मंदिर हसौद पहुंचते ही हार्ट अटैक आ गया, उसी दौरान प्लेटफॉर्म में चैन पुलिंग हुई. अलार्म बजते ही ऑन ड्यूटूी ऑफिसर ने दौड़ लगाई, तो पता चला की किसी को हार्ट अटैक आया है. मंदिर हसौद यार्ड में मालगाड़ियों की कतार थी, जिसकी वजह से एंबुलेंस को मरीज तक पहुंचने में परेशानियां हो रही थी, मरीज को तत्काल इलाज की जरूरत थी. आरपीएफ ने मरीज को बचाने के लिए तत्काल मालगाड़ियों को वहां से हटवाया और फिर एंबुलेंस को मरीज तक लाया गया. इस बीच एक मालगाड़ी और आ गई और फिर फाटक बंद हो गया. फिर दूसरे रास्ते से मरीज को अस्पताल लाया गया. जहां मरीज का इलाज जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor