The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में सिंगल यूस प्लास्टिक के उपलक्ष्य में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, जिला संगठक वाय .के.तिवारी के मार्गदर्शन में एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. सिंह के निर्देश पर प्लास्टिक, पाउच, एवं एवं पॉलीथिन संग्रहण कार्य भी किया गया एवं क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया के उद्देश्य से महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत छात्राओ द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक की पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया एवं प्लास्टिक के क्या-क्या खतरे हैं अपने चित्रों द्वारा यह व्यक्त की। प्लास्टिक फूड कंटेनर्स के नुकसान, प्लास्टिक बोतलों के गर्म होने से केमिकल निकलकर पानी के साथ रिएक्ट कर सकता है । प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल ना करें, प्लास्टिक कंटेनर को माइक्रोवेव में गर्म नहीं करना चाहिए आदि।रा. से.यो. की छात्राओं द्वारा यह भी शपथ ली गई कि प्लास्टिक का यूज ना करें एवं पेपरबैग का यूज़ करें, एवम् नारा लेखन के द्वारा भी छात्राओं ने अपील की कि प्लास्टिक का यूज ना करें प्रकृति के दुश्मन 3 पाउच, पन्नि,पॉलिथीन इस कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक कुमारी आयुषी, चारु, सुजाता,अमीषा,चन्द्रमुखी,गरिमा, कुसुम,मानसी, आँसि, प्रतिभा,ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी _ गौरी वानखेड़े द्वारा किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor