The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विद्यार्थियों ने शिक्षिका का स्थानांतरण करवाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। जिले के बिरेझर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जी जामगांव के शासकीय उच्चतर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अपनी शिक्षिका का स्थानांतरण करवाने के लिए आज कलेक्ट्रेट परिसर आकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। आपको बता दें कि विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के ऊपर आरोप लगाया गया है कि शिक्षिका द्वारा लया जाने वाला विषय नहीं पढ़ाया जाता है उनके क्लास होने के दौरान वह क्लास में प्रवेश भी नहीं करती हैं जब उन्हें बुलाया जाता है तो वह क्लास में आकर हमें चिल्लाती हैं और पढ़ाने के लिए बोले जाने पर कहती है कि तुम लोग अपने से पढ़ो या फिर यूट्यूब से पढ़ लेना और इसके साथ ही बोलती है कि मैं कांकेर से आती हूं। वहीं जब क्लास में आती हैं तो मोबाइल में लग जातीं हैं। जिससे हमें उनके द्वारा पढ़ाये जाने वाले विषय जीव विज्ञान की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। विद्यार्थियों ने कलेक्टर से मांग की है कि जल्द ही शिक्षिका का स्थानांतरण किया जाए और दूसरे शिक्षक या शिक्षिका को भेजा जाए जिससे हमारी पढ़ाई बाधित ना हो। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने बताया कि उनकी शाला में बीते 3 वर्षों से हिंदी विषय का कोई भी शिक्षक नही है। इसकी मांग भी विद्यार्थियों ने कलेक्टर से की है कि जल्द ही हिन्दी विषय के शिक्षक या शिक्षिका की नियुक्ति शाला में की जाए, जिससे हमारी पढ़ाई सुचारू रूप से हो सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor