The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर में 120 बेटियों के हाथ होंगे पीले,महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया देंगी आशीर्वाद

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर नम्रता गांधी द्वारा मुख्यमंच के समीप बने डोम में विविध शासकीय विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। शनिवार 19 फरवरी को श्रीराजीव लोचन मंदिर परिसर में गरियाबंद जिले के 120 गरीब बेटियों के हाथ पीले होंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत फिंगेश्वर विकासखण्ड के 21, छुरा के 33, गरियाबंद के 22, मैनपुर के 30 एवं देवभाग के 14 वर-वधु का विवाह रीति-रिवाज से सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया रहेगी। महिला बाल विकास अधिकारी जगरानी एक्का ने बताया कि योजना अंतर्गत 25 हजार रूपए की राशि प्रावधानिक है। जिले में अभी तक 1011 ऐसे गरीब बेटियों की शादी हुई है। कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8 बजे से विवाह की तैयारियां प्रारंभ हो जाएगी एवं दोपहर 12.30 से दो बजे तक बारात प्रस्थान एवं बारात का स्वागत किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से अतिथियों का विवाह मंडप में आगमन होगा। वहीं शाम 4 बजे तक विवाह कार्यक्रम एवं संस्कार प्रारंभ होगा। शाम 4.45 बजे तक विवाह सम्पन्न होगा। अतिथियों द्वारा वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कर बेटियों को मंगल सुत्र, बिछिया, चेक वितरण किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor