The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी ठोकर,एक की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

कोटा। रतनपुर कॉलेज रोड में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी जिससे एक युवक कि मौके पर ही मौत हो गयी, वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना में अरविंद नामक लड़का कंप्यूटर ऑपरेटिंग का काम करता था जोकि थाना पारा के पास से अपने किसी परिचित का बाइक लेकर भागवत नामक एक व्यक्ति को छोड़ने उसके घर जा रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसके बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि अरविंद के सिर पर चोट आई जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक पर उसके साथ सवार भागवत की भी हालत नाजुक बताई जा रही है जिस सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor