The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही,दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार एक आरोपी फरार

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई व उप पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चंद्रा ने मुखबिर की सूचना पर राजेश कुमार वर्मा पिता घनश्याम वर्मा निवासी ढारा व विनेश वर्मा पिता कार्तिक राम वर्मा निवासी ढारा को गिरफ्त में लेकर उनके कब्जे से 17 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब जब्त की जिसकी कीमत 1 लाख 10 हजार 5 सौ रुपए है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि तीसरा आरोपी हिवेंद्र वर्मा निवासी सलोनी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *