The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक ने रेल मंत्री को लिखा पत्र सारनाथ एक्सप्रेस चलाने की मांग की

Spread the love

बिलासपुर. कोहरे के कारण लगातार रद्द हो रही यात्री ट्रेनों को लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने दुर्ग से छपरा तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 66 दिनों के लिए रद्द किए जाने पर रेल मंत्री को पत्र लिखकर इसे नियमित रूप से चलाने की मांग की है। विधायक ने सवाल उठाया कि क्या कोहरे का असर सिर्फ यात्री ट्रेनों पर पड़ता है, मालगाड़ियों पर नहीं। ठंड के मौसम में यात्रियों के लिए यह गंभीर परेशानी बन रही है। रेलवे ने कोहरे का हवाला देते हुए देशभर में करीब 247 ट्रेनों को 50 से 90 दिनों के लिए रद्द किया है, जिससे लाखों यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। सारनाथ एक्सप्रेस छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन है और बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती है। अटल श्रीवास्तव ने रेल मंत्री से मांग की है कि कोहरे से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक और सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संचालन बंद न किया जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor