The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

कोरबा रेलवे स्टेशन में पेंटिंग करते समय कर्मचारी झुलसा

Spread the love

कोरबा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 स्थित यार्ड में एक बड़ा हादसा हुआ, जब पेंटिंग का काम कर रहे एक कर्मचारी अचानक ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, यह काम लोकल पेटी ठेकेदार के तहत किया जा रहा था, और कर्मचारी वैन पर चढ़कर मरम्मत और पेंट का कार्य कर रहा था। हादसे के समय यार्ड में लाइन बंद थी, लेकिन किसी के अचानक लाइन चालू करने के कारण यह गंभीर घटना हुई। मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने घायल श्याम चौहान (25 वर्ष) को तत्काल जिला अस्पताल कोरबा पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसे बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor