The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शोषित,पीड़ित व गरीब तबकों के जीवन का उत्थान कर समतामूलक समाज के पक्षधर थे संत गाडगे महाराज – विजय मोटवानी

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। संत गाडगे महाराज की जयंती पर अपने तत्कालीन समाज में शोषित, पीड़ित तथा निम्न वर्गीय परिवार के व्यक्तियों  के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए एक समाज सुधारक के रूप में कार्य करते हुए आगे चलकर अपने कर्मों के कारण समाज के लिए पूजनीय होकर संत एवं ईश्वर तुझे पूजे जाने वाले गाडगे जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने समाज जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। विजय मोटवानी ने कहा है कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों की चिंता करते हुए समतामूलक समाज के निर्माण में दिए गए योगदान के लिए संत गाडगे महाराज हमेशा पूज्यनीय, वंदनीय रहेंगे। साथ ही उनकी जयंती पर स्वच्छता को सेवा के रूप में एक नए आयाम देने की अपील भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अविनाश दुबे चेतन साहू नगर मंडल अध्यक्ष गोविंदा ढिल्लो।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor