The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में पुलिस ने एक छात्र को किया गिरफ्तार

Spread the love

कांकेर। कांकेर जिले में एक छात्र को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी छात्र ने 7 साल के बच्चे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस संबंध में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से कांकेर पुलिस को सूचना दी गई थी। छात्र पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।शिवनगर निवासी प्रवीण साहू शहर के एक कॉलेज का छात्र है और रिटायर्ड फौजी का बेटा है। आरोप है कि उसने अप्रैल 2021 में सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में 7 साल के बच्चे को एक मुर्गे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते दिखाया गया था। यह वीडियो कहां का था यह स्पष्ट नहीं हो सका है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की सेल ने इस वीडियो की जांच कराई तो पता चला कि इसे कांकेर से अपलोड किया गया है। इसके बाद वहां से जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस और फिर कांकेर भेजी गई। इस पर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *