The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

यूक्रेन में पढ़ रही छात्राओं ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

Spread the love

दुर्ग। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग से लोगों की टेंशन बढ़ गई है। भिलाई से मेडिकल की पढ़ाई करने गई 3 छात्राएं यहां फंस गई हैं। लगातार हो रहे बम धमाकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यूक्रेन में पढ़ रही छात्राओं ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि एक छात्रा का उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। हालांकि विधायक के माध्यम से उनके पिता से संपर्क हो पाया। इस दौरान छात्रा ने मदद की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई मॉडल टाउन से मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गई मेडिकल स्टूडेंट दीप्ति पांडेय और अन्य स्टूडेंट्स ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। दीप्ति ने अपने पिता अशोक पांडेय से फोन पर बातचीत किया है। दीप्ति सहित भिलाई से 3 छात्राएं यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने आई हैं। रूस के हमले के बाद वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्हें लेने के लिए एयर इंडिया का एक प्लेन आया था, लेकिन एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक होने के बाद प्लेन लौट गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *