The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

गुजरात सरकार ने नाइट कर्फ्यू हटाने का लिया फैसला

Spread the love

THEPOPATLAL गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में भारी गिरावट के बाद नाइट कर्फ्यू हटाने के फैसला लिया है। आज से अहमदाबाद और वडोदरा में लगाए गए रात के कर्फ्यू को हटाने का फैसला किया है। नाइट कर्फ्यू राज्य के केवल दो शहर अहमदाबाद और वडोदरा रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लागू था। शुक्रवार से इन दोनों (अहमदाबाद और वडोदरा) शहरों में रात में भी आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं होगी। हालांकि, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक समारोहों और गतिविधियों के संबंध में कुछ प्रतिबंध जारी रहेंगे। सरकार ऐसी सभाओं को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ जारी रखेगी। खुले क्षेत्रों के लिए समारोहों में 75 प्रतिशत लोग शामिल हो सकते हैं। लेकिन फेस मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और सार्वजनिक रूप से थूकने के संबंध में अन्य कोविड दिशानिर्देश लागू रहेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor