The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जुए के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा,मौके से 13 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। रायपुर के गंज थाना के चूनाभट्टी इलाके में देर रात जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारते हुए मौके से 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से डेढ़ लाख रुपये नगद बरामद किए है। दरअसल, चूनाभट्टी इलाके में देर रात जुए का खेल चल रहा था जिसकी जानकारी पुलिस को मुखबिरी से मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची जिसकी खबर जुआरियों को लग गई और सब इधर-उधर भागने लगे पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर 13 जुआरियों को मौके से पकड़ा लिया है। डेढ़ लाख रुपये नगद बरामद किया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor